Homeरायबरेलीपुलिसकर्मी कृपया ध्यान दें: यातायात नियम का पालन करें, ओवरलोड वाहनों को...

पुलिसकर्मी कृपया ध्यान दें: यातायात नियम का पालन करें, ओवरलोड वाहनों को चलने से रोकें

पुलिसकर्मी कृपया ध्यान दें: यातायात नियम का पालन करें, ओवरलोड वाहनों को चलने से रोकें

ओवरलोड ट्रकों के कारण सड़कें टूट रहीं जिसमें फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे वाहन
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। इन दिनों आप हर चौराहे पर लाउडस्पीकर लगे देखते होंगे। उनमें से आवाज आती है। वाहन चालक कृपया ध्यान दें। यातायात माह का पालन करें, हेलमेट लगाएं, सीट बेल्ट लगाएं और कोहरे में गाड़ी न चलाएं लेकिन क्या पुलिसकर्मी यातायात नियमों का पालन करते हैं, इसीलिए हमने लिखा है कि पुलिसकर्मी कृपया ध्यान दें। यातायात नियम का पालन करें। ओवरलोड ट्रकों को सड़क में न चलने दें, ताकि सड़कें गड्ढा युक्त न हो और लोग दुर्घटनाओं से बचें।

चालान करने वाले पुलिसकर्मी यह हवाला देते हैं कि मानव जीवन को बचाने के लिए हेलमेट लगाना आवश्यक है, इसीलिए जो हेलमेट नहीं लगाता उसका चालान किया जाता है लेकिन अगर सर्वे किया जाए तो टूटी सड़कों के कारण भी सैकड़ों की तादाद में दुर्घटनाएं होती हैं और लोग अपनी जान गवां रहे हैं। सड़कें टूटने के दो कारण एक तो संबंधित विभाग की लापरवाही कमीशन खोरी और दूसरी ओवरलोड ट्रक से पुलिसकर्मियों की वसूली हैं।

पुलिसकर्मी अपने निजी स्वार्थ के लिए ओवरलोड ट्रकों को सड़क में चलने से नहीं रोकते हैं जिसके कारण सड़कें खत्म हो जाती हैं और वहां पर गड्ढे बन जाते हैं। उन गड्ढों में फंसकर छोटे वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं और अपनी जान गवा बैठे हैं। प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जो बच्चे टूटी सड़कों के कारण अपने परिजनों को खो देते हैं, अनाथ हो जाते हैं जो महिलाएं विधवा हो जाती हैं जो माता-पिता बेसहारा हो जाते हैं, उनके पाप के भागीदार वह पुलिसकर्मी भी हैं जो थोड़े से पैसे के लिए ओवरलोड ट्रक को सड़क में चलने देते हैं, इसलिए जो लाउडस्पीकर आम जनता को यातायात नियम का पालन करने का संदेश दे रहे हैं। वह कृपया पुलिसकर्मियों को भी यातायात नियमों को पालन करने का संदेश दें कि थोड़े से स्वार्थ में जनता के टैक्स का पैसा सड़कों को बनाने के लिए बर्बाद न होने दें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read