Homeफतेहपुरनदी की आरती कर नदी संरक्षण का लिया संकल्प

नदी की आरती कर नदी संरक्षण का लिया संकल्प

नदी की आरती कर नदी संरक्षण का लिया संकल्प

गुड्डन जायसवाल
खागा, फतेहपुर। शनिवार को माघी अमावस्या पर ऐरायां विकास खंड के सेमौरी गांव में ससुर खदेरी नदी पर आरती की गई। आरती करने वाले बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, ग्राम प्रधान बबलू त्रिपाठी, योगेन्द्र तिवारी एडवोकेट, चंद्रकेशनदास, मोहित पाल, सचिन पाल, अरुण पाल, संजय पाल, सूर्यभान, रामप्रसाद विश्वकर्मा, सीताराम पासवान, राजेश आदि रहे। सभी ने नदी के संरक्षण संवर्धन का संकल्प लिया। इस अवसर पर बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने बताया कि मोक्षदायिनी नदी की आरती शुरू किया गया का सिलसिला अनवरत जारी है। आरती में आस-पास के कई ग्राम से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है।

पाण्डेय ने अवगत कराया कि भक्तों ने संकल्प ले रखा है कि ससुर खदेरी नदी (सरस्वती) हमारी आस्था है। हम सभी भक्तजन नदी को प्रदूषण से मुक्त करने की हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। समिति के अध्यक्ष ने श्रद्धालु बंधुओं से अनुरोध किया कि नदियों को पावन बनाने हेतु एकजुट होकर आगे आए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read