पुलिस टीम व समाजसेवियों ने दो परिवारों को टूटने से बचाया
रूपा गोयल
बांदा। परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम और समाजसेवियों द्वारा परिवारिक विवाद/मतभेद को समाप्त कराते हुए दो परिवारों को टूटने से बचाया आपसी मतभेद/विवाद को भूल खुशी-खुशी रहने को हुए तैयार पुलिस अधीक्षक बाँदा अभिनन्दन के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में परिवार परामर्श केन्द्र बाँदा पुलिस टीम और समाजसेवियों द्वारा परिवारिक आपसी झगड़े को समाप्त कराकर सुलह कराते हुए परिवारों को टूटने से बचाया।
आवेदिका अनीता पत्नी वीरेन्द्र कुमार निवासी मोहल्ला क्योटरा थाना कोतवाली नगर बाँदा, आसमा पत्नी फ़ैज़ अहमद निवासी मोहल्ला छिपियाना थाना कर्नलगंज जनपद कानपुर ने पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया कि उनके पति व ससुरालीजन उनके साथ मारपीट गाली गलौज करते हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रार्थना पत्र के निस्तारण हेतु प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र को निर्देशित किया गया। परिवार परामर्श केंद्र की टीम द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायत को विस्तारपूर्वक सुनकर समझकर द्वितीय पक्ष से सम्पर्क करके उन्हें परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया तथा दोनो पक्षों को समझाया गया।
दोनों पक्षों द्वारा भविष्य में आपस में लड़ाई झगड़ा न करने तथा परिवारिक कर्तव्यों का पालन करने की बात कही गयी। आपसी सुलह होने पर परिवार परामर्श केंद्र की टीम द्वारा दोनो पक्षों को साथ-साथ आपस में सामन्जस्य बिठाकर एवं परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने हेतु सलाह दी गयी तथा यह भी कहा गया कि आपस में तारतम्यता बनाकर रहें। समझौता कराने वाली टीम में इंस्पेक्टर सविता श्रीवास्तव, रिज़वान अली कॉउंसलर अध्यक्ष बाँदा रोटी बैंक, सुरेश चन्द्र जायसवाल काउन्सलर ज़ोन, सीमा सिंह काउन्सलर समाजसेवी, महिला आरक्षी श्रीमती आशा, श्रीमती कनीज़ ज़हरा उर्दू अनुवादक रहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













