सावन में मन तक छायी हरियाली

सावन में मन तक छायी हरियाली

स्वर्णकार महिला मण्डल ने मनाया पारिवारिक सावनोत्सव
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। सावन का महीना महिलाओं के हर्ष और उमंग का होता है। इस महीने में महिलाएं 16 श्रृंगार के साथ हरे परिधान में सावन की हरियाली का स्वागत करती है। इस मौके पर स्वर्णकार महिला मंडल हिसुआ ने नगर के जैन धर्मशाला में परिवारिक सावन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर समाज की महिलाओं ने हरे परिधानों में 16 सिंगार कर शिरकत किया।

महिलाओं ने विभिन्न कार्यक्रम जैसे सम्मान समारोह, खेलकूद सभी वर्गों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और सावन सुंदरी का चयन में सम्मिलित हुई। महिला विंग की ओर से सावन पारिवारिक मिलन में सभी महिलाएं हरे ड्रेस के साथ सावन क्वीन की प्रतियोगिता में शामिल हुई। सावन मिलन में तरह-तरह के ज्वेलरी, डिजाइनर ड्रेस और ओरिफ्लेम कॉस्मेटिक की स्टॉल भी लगाई गई। सावन क्वीन के लिए रैंप वॉक के बाद मेंहदी प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रतियोगिता की विजेताओं को गिफ्ट और ताज सौंपे गये।
कार्यक्रम में सेल्फी जोन भी बनाया गया जो आकर्षण का केन्द्र रहा। इस कार्यक्रम का शुरुआत हिसुआ नगर पारिषद चेयरमैन पूजा कुमारी एवं स्वर्णकार महिला मंडल के अध्यक्ष मीरा वर्मा ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर सभी स्वर्णकार महिला मंडल के सचिव सुमन वर्मा, कोषाध्यक्ष कांति वर्मा, बिहार प्रदेश नेत्री प्रियंका वर्मा आदि उपस्थित रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला