HomeJaunpurसेक्स रैकेट काण्ड के 4 नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल

सेक्स रैकेट काण्ड के 4 नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल

सेक्स रैकेट काण्ड के 4 नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल

अभियुक्तों में पार्षद व बसपा उपाध्यक्ष भी शामिल

जयेश बादल
ललितपुर। जनपद के अब तक के सबसे बड़े हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट कांड में पुलिस ने नामजद 25 आरोपियों में से चार नामजद आरोपियों की और गिरफ्तारी कर ली है। इसके पहले पुलिस दो बार में सपा बसपा के जिलाध्यक्ष समेत सात आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस का कहना है कि इस हाईप्रोफाइल मामले में नामजद किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जल्दी शेष आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पूर्व जनपद में अब तक के सबसे बड़े सेक्स रैकेट कांड का खुलासा पीड़ितों द्वारा किया गया था जिसका आडियो वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर पिता समेत सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार समेत 25 नामजद और 3 अज्ञात आरोपियों पर अपनी 13 वर्षीय पुत्री को देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया था।

इस कांड में सिंचाई विभाग का बर्खास्त जेई और एक पार्षद भी शामिल होने की भी बात कही थी। पीड़िता ने यह भी बताया था कि उसके साथ पिछले करीब 4 वर्षों से अलग-अलग लोगों द्वारा देह शोषण किया जा रहा है जिसमें उसका पिता भी संलिप्त है। मामला विस्फोटक स्थिति में आने के बाद डीआईजी झांसी ने पीड़िता के घर का दौरा किया था और सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश भी दिया था जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और एसओजी टीम तथा कोतवाली पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर सपा बसपा जिलाध्यक्ष समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई थी तभी पुलिस ने अपने सूत्रों से प्राप्त खबरों के आधार पर बसपा उपाध्यक्ष नीरज तिवारी, पार्षद महेंद्र सिंघई, प्रबोध तिवारी, सौनू समैया को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया। फोन पर सदर कोतवाल से की गई वार्ता में उन्होंने स्थिति से अवगत कराया। पुलिस का दावा है कि शेष अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जाएगी।

लॉज व होटल संचालकों के खिलाफ भी होनी चाहिये कार्यवाही
इस सेक्स रैकेट कांड मामले में पीड़िता द्वारा बताया गया था कि उसे उसका पिता कई होटल और लॉज में ले जाकर उसका शोषण करवाता था। इसमें उसने कई लोग और होटलों के नाम भी खोले थे, इस घटना के बारे में पुलिस को संजीदगी से जांच करते हुए होटल और लॉज संचालकों पर भी कार्यवाही करनी चाहिए जहां पर इस तरह के कृत्य को अंजाम दिया जाता है। गौरतलब है कि अगर सही तरीके से जांच हो जाए तो क्षेत्र में संचालित कई होटल और लॉज इस जद में आ सकते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read