पुलिस ने 24 घण्टे में चोरी का किया खुलासा

पुलिस ने 24 घण्टे में चोरी का किया खुलासा

जयशंकर दूबे एडवोकेट
सुलतानपुर। चोर एवं चोरियों के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिसिया अभियान के तहत मुकदमे में वांछित अभियुक्त को पकड़कर कोतवाली देहात पुलिस ने एक खुलासा करते हुए डीजल चोर के कब्जे से 18 लीटर डीजल, दो प्लास्टिक पीपिया, एक लोहे का एंगल तथा घटना में वांछित एक स्विफ्ट डिजायर कर बरामद करने में सफलता पायी है। जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात थाना प्रभारी श्याम सुंदर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाये जा रहे चोर को धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि 24 घंटे पूर्व दर्ज हुए मु0अ0सं0 392/2023 धारा 379/411 भादवि का अनावरण किया गया। पकड़े गए अभियुक्त में कौशल सिंह पुत्र वासुदेव सिंह निवासी निजामपट्टी थाना को0 नगर मूल पता देवलपुर थाना कुड़वार तथा हर्षित सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासी ग्राम धरौली थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी व मंगल गुप्ता उर्फ शिवमंगल पुत्र रामभवन निवासी पिण्डारा महराज थाना मुसाफिरखाना को पकड़कर उसके कब्जे से कार बरामद किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए चोरों के खिलाफ जनपद अमेठी सहित अन्य थानों में पहले से कई मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. प्रवीन मिश्रा, विरेन्द्र मिश्रा, अक्षय यादव, अजीत यादव शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA