जिला उद्यान अधिकारी ने सफारी कोल्ड स्टोर पहुंचकर किसानों का दर्ज किया बयान
प्रति बोरी आलू निकासी में 20 से 25 रुपये की होती है अधिक वसूली, किसानों में भारी आक्रोश
अनुभव शुक्ला
सलोन, रायबरेली। महंगी खाद मंहगी सिंचाई, मंहगी जुताई व फसल की दवाई के बाद चार माह भीषण ठण्ड में मेहनत कर आलू जमा करने वाले किसानों को अपना ही आलू निकालने में एक कोल्ड स्टोर संचालक से आलू निकासी के नाम पर किसान ठगी का शिकार हो रहे हैं। अब तक में प्रति बोरी 20 से 25 रुपए प्रति बोरी की दर से लाखों की वसूली हो चुकी है। हजारों बोरी की निकासी हो गई जिससे आहत किसानों ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई थी। किसानों के आलू निकासी में कोल्ड स्टोर संचालक द्वारा प्रति बोरी अधिक किराया वसूले जाने की शिकायत होते ही डीएम हर्षिता माथुर के निर्देश पर जिला उद्यान अधिकारी केशव राम चौधरी ने मौके पर पहुंचकर किसानों की मौजूदगी में जांच किया है। जांच में मौजूद किसान गौरीशंकर मिश्रा, पवन यादव, राजेंद्र मौर्या, राजू मौर्या, पूर्व प्रधान बृजेश, सतीश तिवारी, शिवबोध मौर्या, रीतेश मौर्या सहित दर्जनों किसानों ने सफारी कोल्ड स्टोर के संचालक द्वारा आलू निकासी में निर्धारित शुल्क 120 रुपए के बजाय 140 रुपए से 145 रुपए तक प्रतिबोरी आलू निकासी में किराया वसूले जाने जैसे कई गम्भीर आरोप लगाया है। दरअसल पूरा मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र स्थित सलोन जगतपुर मार्ग पर संचालित कटेहा गांव के निकट मौजूद सफारी कोल्ड स्टोर का है जहां दर्जनों किसानों ने आलू निकासी में प्रति बोरी बीस से पच्चीस रुपए अधिक किराया वसूले जाने को लेकर डीएम को शिकायती पत्र दिया था। स्थलीय जांच करने पहुंचे जिला उद्यान अधिकारी केशव राम चौधरी ने जांच कर किसानों को दी गई। अधिक वसूली की रसीद लेकर बयान दर्ज करते हुए कहा कि जल्द ही मामले की जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जायेगी जिसके बाद कार्यवाही तय की जायेगी। वहीं कई संख्या में मौजूद आक्रोशित किसानों ने कार्यवाही ना होने पर धरने पर बैठने की बात कही है। अब देखना यह है कि किसानों की मेहनत पर पानी फेरने वाले सफारी कोल्ड स्टोर संचालक पर कार्यवाही होती है या फिर जांच की आंच में सफारी कोल्ड स्टोर संचालक के कारनामों को धूल दिया जायेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा…?

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















