Sunday, May 10, 2026
HomeJaunpurपुलिस ने छापेमारी कर पांच गोवंश किया बरामद, एक गिरफ्तार

पुलिस ने छापेमारी कर पांच गोवंश किया बरामद, एक गिरफ्तार

-

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव बाजार में पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर पांच गोवंश तथा भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस के साथ औजार बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए शाहगंज पुलिस ने छापा मारकर पांच गोवंश व भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस व मांस काटने के औजार, तराजू, बाट बरामद किया। वहीं मुन्न निवासी शहर जौनपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा थी जब पुलिस मौके पहुंची तो लोगो में भगदड़ मच गई। भगदड़ का लाभ उठाकर कई पशु तस्कर मौके से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक भारत भूषण शुक्ला, उप निरीक्षक लव कुमार शुक्ला, जितेंद्र सिंह, मंशाराम, हेड कांस्टेबल सिराजुद्दीन, आरक्षी सूरज सोनकर सहित पुलिस बल मौजूद रही। पुलिस ने पांचों गोवंश सहित प्रतिबंधित मांस आदि को अपने कब्जे में ले लिया।
चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव बाजार में पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर पांच गोवंश तथा भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस के साथ औजार बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए शाहगंज पुलिस ने छापा मारकर पांच गोवंश व भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस व मांस काटने के औजार, तराजू, बाट बरामद किया।
वहीं मुन्न निवासी शहर जौनपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा थी जब पुलिस मौके पहुंची तो लोगो में भगदड़ मच गई। भगदड़ का लाभ उठाकर कई पशु तस्कर मौके से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक भारत भूषण शुक्ला, उप निरीक्षक लव कुमार शुक्ला, जितेंद्र सिंह, मंशाराम, हेड कांस्टेबल सिराजुद्दीन, आरक्षी सूरज सोनकर सहित पुलिस बल मौजूद रही। पुलिस ने पांचों गोवंश सहित प्रतिबंधित मांस आदि को अपने कब्जे में ले लिया।

सिरकोनी, जौनपुर। क्षेत्र के बन्दीपुर स्थित शराब की दुकान को हटाने की माँग को लेकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध गया और धरने पर बैठ गए। उक्त गांव पर स्थित शराब की दुकान को ग्रामीण यह कह कर हटाना चाहते है कि इसके चलते आस पास में गन्दगी फैल रही है। साथ ही कुछ अराजक तत्व भी आ कर यहां बवाल करते है। धरने पर विशाल सिंह, कल्लू, मोनू सिंह, बंटी सिंह, विपिन यादव, सनी गुप्ता, संदीप अग्रहरि, चन्दन राजभर, नीरज गुप्ता, विकास शर्मा सहित अन्य रहे। शाहगंज, जौनपुर। नगर के दो चर्चित युवाओं को एक समाज विशेष के प्रतिष्ठित संगठन जायसवाल क्लब की युवा इकाई में जिले की कार्यकारिणी में सम्मिलित किया गया। इस क्रम में रविंद्र जायसवाल को जायसवाल युवा क्लब का जिला महासचिव और पवन जायसवाल को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस पर युवा समाजसेवी ईशान "राम" ने उन लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनसे यह अपेक्षा की रखी है की वह अपने समाज को संगठित करें और सर्व समाज के हित की बात करे तथा उसके लिए कार्य भी करें। पूर्व विधायक शचीन्द्र नाथ की मनाई गई पुण्यतिथि जौनपुर (टीटीएन) 26 जून। जफराबाद के पूर्व विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी की द्वितीय पुण्यतिथि गुरुवार को उनके पैतृक गांव हरिद्वारी में मनाई गई। इस मौके पर उनके पुत्र ने असहाय, गरीबों में खाद्य सामग्री व राशन वितरित किया। उपस्थित लोगों ने शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी के सरल व्यवहार को याद करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्राम प्रधान वंदना त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व विधायक श्री त्रिपाठी अपने क्षेत्र की जनता को अपने परिवार की तरह मानते थे। वे हमेशा अपने क्षेत्र में लोगों के बीच उपस्थित रहते थे। उनके पुत्र आलोक त्रिपाठी ने कहा कि वह आज हमारे बीच भले ही न हो लेकिन उनका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा हम सबके ऊपर बना रहेगा। इसके पूर्व उपस्थित लोगों ने शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया। इस मौके पर अजय त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, राम शिरोमणि त्रिपाठी, अमर बहादुर सिंह, प्रकाश चंद त्रिपाठी, विजय यादव, गिरीश चन्द त्रिपाठी, संजय पटेल, प्रभाकर दूबे, वेदांत त्रिपाठी, वरुण त्रिपाठी, आयुष आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

Jaunpur News: कलश यात्रा से 33 कोटि देवताओं को हुआ आमंत्रण

कलश यात्रा से 33 कोटि देवताओं को हुआ आमंत्रण श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से सुख शान्ति के साथ मिलती है मुक्तितेजस टूडे सं. पंकज बिन्द महराजगंज,...

Jaunpur News: थाना समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी, 3 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

थाना समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी, 3 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण 5 प्रार्थना पत्र प्राप्त, शेष मामलों के समाधान के लिये दिये...

Jaunpur News: कंटेनर फंसने से रेलवे का हाइट गेज क्षतिग्रस्त

कंटेनर फंसने से रेलवे का हाइट गेज क्षतिग्रस्ततेजस टूडे सं. राकेश शर्मा खेतासराय, जौनपुर। बीती रात एक कंटेनर रेलवे क्रासिंग पर फंस जाने से हाइट गेज...

Jaunpur News: डांस से रोकने पर भड़के बाराती, जमकर चली लाठी—डण्डे, दोनों पक्ष से 10 लोग घायल

डांस से रोकने पर भड़के बाराती, जमकर चली लाठी—डण्डे, दोनों पक्ष से 10 लोग घायलतेजस टूडे सं. अतुल जायसवाल रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिधवन...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular