क्षेत्रीय लोगों के साथ पुलिस ने की बैठक
दीपक कुमार
कैराना, शामली। कांवड़ यात्रा को लेकर नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी ने गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर सहयोग की अपील की। रविवार को कोतवाली परिसर में नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक विपिन मौर्य ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ में बैठक की। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा को लेकर शिवभक्त कांवड़ियों का आगमन होने वाला है।
कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु आमजन का सहयोग भी जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी भी असामाजिक तत्व ने कांवड़ यात्रा में खलल डालने का प्रयास किया तो उससे सख्ती के साथ निपटा जाएगा। उन्होंने पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













