पालिका के राजस्व निरीक्षक बने धनी राम
दीपक कुमार
कैराना, शामली। स्थानीय नगर पालिका में रिक्त चल रहे राजस्व निरीक्षक के पद पर शासन ने धनीराम तिवारी को नियुक्त किया है। नगर पालिका कैराना में तैनात राजस्व निरीक्षक दीक्षा चौहान का पिछले वर्ष गाजियाबाद स्थानांतरण हो गया था। इसके बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। शासन की ओर से नगर निगम लखनऊ में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात धनी राम तिवारी को स्थानांतरित कर नगरपालिका कैराना के लिए नियुक्त किया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












