अनियंत्रित पिकप मकान में घुसी, घरवासी बाल—बाल बचे
जयशंकर दूबे/धर्मेन्द्र सिंह
बल्दीराय, सुल्तानपुर। ड्राइवर की लापरवाही से अनियंत्रित पिकप मकान में घुस गई। घर में सो रहे परिजन की जान तो बच गयी किंतु मकान को बड़ी क्षति पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र बल्दीराय के पूरे मेहरबान सैनी लोहारिया स्थित एक मकान में अलसुबह एक पिकप अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गई। घर में सो रही दो लड़कियां काल के गाल में जाने से बाल बाल बचीं। मकान का बाहरी भाग काफी क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार सोहन लाल का परिवार सुल्तानपुर वाया कुड़वार हलियापुर रोड पर पूरे मेहरबान सैनी लोहारिया में मकान बनवाकर निवास करते हैं। सोहन लाल, शिवकुमारी, प्रीती, अंशु, अवधेश कुमार बीते 24 जून से माता वैष्णो देवी के दर्शन हेतु जम्मू गए हैं। घर में उनकी दो बेटियां बबीता व शोभा रात को सो रही थीं कि 30 जून की अलसुबह एक पिकप ड्राइवर की लापरवाही से अनियंत्रित होकर मकान में घुस गई।
संयोग ही था कि दोनों लड़कियां बाल—बाल बच गयीं। पिकप ने मकान के बाहर लगाई गई चद्दर व मकान के आंशिक भाग को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर ड्राइवर सहित पिकप को हिरासत में लेकर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। इस बावत जिया लाल ने पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए क्षतिग्रस्त मकान के भरपाई व सम्बंधित आरोपी के विरुद्ध उचित कार्यवाई की मांग की है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












