Homeबलरामपुरपुलिस ने स्कूल में साइबर क्राइम को लेकर किया गया जागरूक

पुलिस ने स्कूल में साइबर क्राइम को लेकर किया गया जागरूक

पुलिस ने स्कूल में साइबर क्राइम को लेकर किया गया जागरूक

अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
उतरौला, बलरामपुर। कोतवाली उतरौला अंतर्गत एचआरए इण्टर कालेज के प्रांगण में क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत सभी छात्र-छात्राओं को पुलिस की पाठशाला लगाकर सेल्फ डिफेन्स,सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, साइबर अपराधों व मादक पदार्थों के सेवन एवं उसके दुष्परिणाम के बारे में सभी छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। गुरुवार को क्षेत्राधिकारी उतरौला श्रीमती ज्योति श्री के द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना कोतवाली उतरौला अन्तर्गत एचआरए इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला लगाकर बच्चों को जागरुक किया गया। बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान व नारी सशक्तिकरण के बारे में भी जानकारी दी गई। क्षेत्राधिकारी के द्वारा सभी को सेल्फ डिफेंस के बारे में भी बताया गया, तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने हेतु वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी 112, एबुलेंस सेवा 102 व 108, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्प केयर 1098, साइबर हेल्प लाइन 155260 व 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 तथा थाने पर गठित महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी अवगत कराया। सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, साइबर अपराधों तथा मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले नुक्सान/दुष्परिणाम के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी के द्वारा एचआरए इण्टर कालेज में मिशन शक्ति के अन्तर्गत राउंड चैयर गेम का आयोजन कराया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा अन्य सभी प्रतिभागियों का भी हौसला बढ़ाया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे, स्कूल के प्रबंधक डाक्टर मोहम्मद अंसार खां, रोमियो स्क्वायड टीम व अन्य पुलिसकर्मी और स्कूल के सभी कर्मचारी व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read