महिला अधिकार पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
आरिफ
कांधला, शामली। कस्बे के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नवरात्र के पर्व पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान में मिशन शक्ति के महिला प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं सड़क सुरक्षा क्लब के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान के डा. पंकज चौधरी द्वारा “महिला अधिकार” पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। उन्होंने महिला अधिकारों को विस्तार से बताया कि किस प्रकार एक महिला अपने अधिकारों को जानकर अपना जीवन सुखमय बना सकती है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा से संबंधित सभी अधिकारों को विस्तार से बताया जैसे पास्को एक्ट, पिता की संपत्ति में अधिकार, मुफ्त मेडिकल चेक अप अधिकार, निशुल्क शिक्षा एवं पोषण का अधिकार, महिला प्रसूति अवकाश का अधिकार आदि। उन्होंने अपने व्याख्यान में यह भी बताया कि कानून महिलाओं को सशक्त और निर्भय जीवन जीने के लिए अधिकार देता है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमारी ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि सरकार किसी अभियान को इसलिए चलती है जब समाज में हमें उस अभियान के प्रति जागरूकता की कमी लगती है। उन्होंने कहा कोई भी बदलाव जब समाज में लाने का प्रयास किया जाता है तब दोनों नेगेटिव और पॉजिटिव परिणाम देखे जाते हैं। हमारा उद्देश्य पुरुषों को नीचा दिखाना ही नहीं होना चाहिए और इसे हम महिला सशक्तिकरण नहीं कहेंगे, कार्यक्रम के उपरांत समस्त प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















