HomeTrendingनवरात्रि एवं दुर्गा पूजा को लेकर इटईरामपुर में पुलिस ने किया फ्लैग...

नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा को लेकर इटईरामपुर में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

  • नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा को लेकर इटईरामपुर में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

  • बाजारों, दुर्गा पूजा पण्डालों एवं संवेदनशील इलाकों में हुआ भ्रमण

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
गैडास बुजुर्ग, बलरामपुर। शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए गैडास बुजुर्ग पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में सोमवार को थाना क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस टीम ने प्रमुख बाजारों, दुर्गा पूजा पंडालों, संवेदनशील इलाकों और प्रमुख चौराहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। वहीं अराजक तत्वों को कानून-व्यवस्था बिगाड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
फ्लैग मार्च गैडास बुजुर्ग थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश सिंह एवं इटईरामपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में निकाला गया। इसमें पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहीं।
श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन दुर्गा पूजा पंडालों और मेला स्थलों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहा है। फ्लैग मार्च के माध्यम से पंडालों के आस—पास की व्यवस्थाओं, यातायात की स्थिति और भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया गया, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें। पुलिस के इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बनाए रखना, आमजन में विश्वास बढ़ाना और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।

 

 

 

 

 

Must Read