HomeTrendingसंवेदनशीलता एवं तत्परता से मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को परिजनों से...

संवेदनशीलता एवं तत्परता से मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को परिजनों से मिलाया गया

  • संवेदनशीलता एवं तत्परता से मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को परिजनों से मिलाया गया

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आमजन की सहायता, सुरक्षा एवं उत्कृष्ट जनसेवा हेतु निरंतर संवेदनशीलतापूर्वक कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्र भ्रमण रात्रि गश्त के दौरान शैलेन्द्र यादव एवं मनीष प्रताप सिंह को ग्राम मनकापुर में एक भटकता हुआ मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति मिला जो अपना नाम-पता सही से नहीं बता पा रहा था। इस पर तत्काल पुलिसकर्मियों द्वारा काफी प्रयास व तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति की पहचान निवासी ग्राम बड़हरा विशम्भरपुर थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज के रूप में की गई। इसके उपरांत तकनीकी माध्यम से परिजनों से संपर्क स्थापित कर उन्हें सूचना दी गई। सोमवार को उक्त व्यक्ति के परिजन थाना कोतवाली गैसड़ी पहुंचे जहां पुलिस द्वारा उनके भाइयों की सुपुर्दगी में सकुशल सौंप दिया गया। परिजनों द्वारा बलरामपुर पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय कार्य की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया। बलरामपुर पुलिस आमजन की सहायता, सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

 

 

 

 

 

Must Read