पुलिस ने वाहन, नगदी व एटीएम कार्ड के साथ 5 अन्तरराष्ट्रीय जालसाजों को किया गिरफ्तार
ओमकार सिंह
जलालपुर, अम्बेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जलालपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान जहां 5 अंतरराष्ट्रीय जालसाजों को 4 पहिया वाहन नगदी तथा एटीएम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया है, वहीं चोरी की बैटरी के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जलालपुर पुलिस ने रविवार की सुबह 10.30 जलालपुर मालीपुर रोड स्थित परूइया आश्रम के निकट चेकिंग के दौरान 5 जालसाजों को गिरफ्तार किया है, उनके पास से एक कार, 25 हजार नकदी तथा 6 एटीएम कार्ड बरामद हुआ है। पकड़े गए युवकों के विरुद्ध जलालपुर मालीपुर तथा अकबरपुर कोतवाली में पहले से कई मुकदमे पंजीकृत है।
पकड़े गए युवकों की पहचान राकेश कुमार पुत्र लालता प्रसाद भारद्वाज गैसड़ी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, नागेंद्र राजभर पुत्र राम कुमार राजभर ग्राम सूरन थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, सचिन पुत्र रामधारी निवासी उल्हासनगर मुंबई महाराष्ट्र, अभिषेक सिंह पुत्र संतोष कुमार उल्हासनगर मुंबई महाराष्ट्र व मुलायम यादव पुत्र रामचंद्र यादव निवासी जहानागंज आजमगढ़ के रूप में हुई, वहीं चोरी के आरोप में बैटरी सहित यह ऐनुलहक अंसारी पुत्र अब्दुल मतीन निवासी ग्राम भूलापुर नगपुर जलालपुर के रूप में हुई। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह, एसआई दिलीप त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल नवनीत सिंह, आरक्षी सुमित चौधरी, निश्रित मिश्रा आदि शामिल रहे। पकडे़ गये आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










