अखिल भारतीय राजभर संगठन ने पर्यटन मंत्री से की मुलाकात

अखिल भारतीय राजभर संगठन ने पर्यटन मंत्री से की मुलाकात

विवेक मौर्य व राजभर संगठन ने मंत्री को ऐतिहासिक अष्टखम्भा के संरक्षण व सौंदर्यीकरण को लेकर सौंपा ज्ञापन
तेजस टूडे ब्यूरो
ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के नेता व उत्तर प्रदेश की अग्रणी समाजसेवी संस्था नारायण फ़ाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य के नेतृत्व में अखिल भारतीय राजभर संगठन के अंबेडकरनगर ज़िलाध्यक्ष रामकिशोर राजभर, ज़िला महासचिव रामनायक राजभर, लोरपुर से सभासद अनिल राजभर व संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से उनके आवास पर भेंट की। पर्यटन मंत्री से इस मुलाक़ात में विवेक मौर्य व राजभर संगठन के पदाधिकारियों ने मंत्री को अकबरपुर विधानसभा के लोरपुर स्थित ऐतिहासिक अष्टखंभा के संरक्षण व सौंदर्यीकरण का ज्ञापन दिया। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को दिए इस ज्ञापन में प्रतिनिधिमण्डल ने राजभरों के स्वर्णिम इतिहास की धरोहर व नागवंश के प्रतीक चिन्ह अष्टखम्बा जोकि राजभरों के आस्था, भावना व गौरव का प्रतीक चिन्ह है उसके जीर्णोद्धार की माँग की। मंत्री ने इस माँग पत्र को अपनी संस्तुति देते हुए इसे विभाग की अगली कार्ययोजना में सम्मिलित करने का आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों की ज़िम्मेवारी तय कर दी। पूर्व में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस ऐतिहासिक स्थल के जीर्णोद्धार की घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में पर्यटन मंत्री से विवेक मौर्य व अखिल भारतीय राजभर संगठन के प्रतिनिधि मंडल की हुई इस मुलाक़ात से राजभरों के स्वर्णिम इतिहास की धरोहर अष्टखंभा की वर्षों पुरानी जीर्णोद्धार की आस को बल मिला है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से अखिल भारतीय राजभर संगठन के पदाधिकारियों की इस मुलाक़ात से बहुप्रतीक्षित अष्टखंभा के जीर्णोद्धार की योजना से समाज व हिंदू जनमानस में ख़ुशी की लहर है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA