Jaunpur News : साइबर ठग ने कुलसचिव के नाम पर कई शिक्षकों से की पैसे की मांग

Jaunpur News : साइबर ठग ने कुलसचिव के नाम पर कई शिक्षकों से की पैसे की मांग

अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार की एक व्हाट्सएप नंबर पर फोटो लगाकर विश्वविद्यालय के शिक्षकों से साइबर ठग मदद के नाम पर पैसे मांग रहा है। विश्वविद्यालय परिसर में कार्यरत शिक्षकों के नंबर पर मैसेज आने पर लोग सावधान हो गए हैं। विश्वविद्यालय परिसर में एक दूसरे शिक्षकों के बीच चर्चाएं होने पर खुलासा हुआ कि वह साइबर ठग है।

Arbitrariness of doctors in women's hospital, pregnant upset

आजकल साइबर ठग लोगों के साथ धोखाधड़ी के नए-नए तरीके अपनाकर वित्तीय लेनदेन कर लेते हैं। विश्वविद्यालय के शिक्षकों को पंजाब के ़91 88728 81597 नंबर से संदेश भेजे गए है। संदेश में तुरंत पैसे ट्रांसफर करने के बाद की गई है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें शिक्षकों द्वारा इसकी जानकारी दी गई है जिसकी शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के साइबर ठग से सभी को सावधान रहना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप पर इस जालसाजी की सूचना भिजवा दी है इसी के साथ हैं जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय के चीफ प्राक्टर संतोष कुमार को भी अवगत करा दिया गया है। उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों से अपील की है कि वह इस तरह की भ्रामक सूचना में आकर किसी तरह का आर्थिक लेन-देन न करें।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat