नपाप की हालत: जाहे विधि राखें राम, ताहि विधि रहिए
गली—कूचों की हालत मेट्रो सिटीज के झोगड़ झुग्गियों से भी बदतर
तेजस टूडे ब्यूरो
भूपेन्द्र सिंह गर्गवंशी/ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। प्रबंधित मीडिया लिखता है कि अकबरपुर नगर का विकास होगा। जिला मुख्यालय के दोनों उपनगर उपेक्षित लोगों को पानी की एक—एक बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। पिछले कई साल से वार्ड के निवासियों द्वारा की जा रही पानी की फरियादों को अनदेखा किया जा रहा है।
गंदगी का आलम यह है कि पूछा न जाए। मलिन और घनी आबादी/बस्तियों में ऑक्सीजन का स्तर इतना गिर गया है कि प्राण वायु नहीं मिल पा रही है। नालियां भठी सड़ांध का वातावरण। पथ प्रकाश की सुचारू व्यवस्था ही नहीं। शाम होते ही जैसे पूरे नगर में ब्लैक आउट घोषित है। गलियों की सड़कों पर चलना ही मुश्किल है। बुजुर्ग महिला पुरुष अपने ठिकानों से निकलने से घबराते हैं। ऊबड़ खाबड़ पथ पर चलना उनके बश की बात नहीं।
समस्त नगरीय सुविधाओं से वंचित नगर जन जल कर और गृह कर देने को बाध्य। मीडिया प्रबंधन करके साहेब लोग करवाते हैं अपनी झूठी तारीफें। नपा के जिम्मेदारों का पता ही नहीं। नगर सेवक राजाओं की तरह आम जन से दूरी बनाए हुए। नगर की हालत बद से बदतर। बावजूद इसके विकास के लिए प्रतिबद्धता के दावे।
मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक अब एक तोहफा लीजिए। मुंह बंद रखिये, क्योंकि शहर को मिलेगा आधुनिक नगर पालिका कार्यालय, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और पार्किंग सुविधाओं से लैस।अकबरपुर नगर पालिका को मिलेगा नया भव्य भवन, भेजा गया है प्रस्ताव। छपी खबर के पेज पर अफसर की एक फाइल फोटो खुश खबर की पुष्टि करती है…?
नगर पालिका अकबरपुर को जल्द ही एक नया, आधुनिक और सुविधाजनक भवन मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री नगर वैश्विक योजना के तहत नगर पालिका प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत शहर में दो स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां नया भवन बनने की संभावना है। खास बात यह है कि नए भवन में नगर पालिका कार्यालय के साथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी बनाया जाएगा जिससे नगर की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
——इनसेट——
पाठकों की जानकारी के लिये
अकबरपुर नगर पालिका का ऐतिहासिक सफर 1889 से शुरू हुआ था जब इसे नगर पंचायत का दर्जा मिला था। उस समय यह फैजाबाद जिले का हिस्सा था और मात्र 5000 की आबादी वाला एक छोटा सा कस्बा था। 25 फरवरी 1975 को इसे नगर पालिका का दर्जा मिला तब नगर में सिर्फ 10 वार्ड थे और जनसंख्या करीब 15 हजार थी। 29 सितंबर 1995 को जब अकबरपुर को जिला मुख्यलय बनाया गया तो नगर का तेजी से विस्तार हुआ। वर्ष 2011 मे हुई जनगणना अनुसार इसकी आबादी 1 लाख 15 हजार थी। अब नगर पालिका क्षेत्र की आबादी 1.30 लाख के पार पहुंच चुकी है और वार्डों की संख्या भी बढ़कर 25 हो गई है। इसके बावजूद नगर पालिका का वर्तमान भवन आदि कालीन ही है।
——इनसेट——
क्या कह रहे हैं जिम्मेदार…
पालिका के जिम्मेदार ओहदेदारों के कथनानुसार नगर पालिका के लिए नए भवन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही आधुनिक भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। यह भवन न केवल पालिका प्रशासन के लिये, बल्कि नगरवासियों के लिए भी सुविधाजनक होगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।