गौमांस परिवहन मामले में वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर गगनराज सिंह के कुशल नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कसाब मुहल्ला स्लाटर हाउस मुगलसराय के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान मो0 राशिद कुरैशी पुत्र युसुफ कुरैशी उर्फ इशू निवासी कसाई मुहल्ला उर्फ कसाब मुहल्ला थाना मुगलसराय जनपद चंदौली के रूप में हुई। 17 अक्टूबर को पुलिस टीम द्वारा एक इन्नोवा कार को रोककर चेकिंग की गई थी जिसमें से 6 कुंतल 500 ग्राम गौमांस व 2 चापड़ बरामद कर मौके से एक अभियुक्त फैयाज कुरैशी को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान गाड़ी चालक गुड्डू और उसमें सवार मो0 राशिद कुरैशी मौके से फरार हो गए थे। उक्त प्रकरण में थाना अलीनगर पर अभियोग पंजीकृत कर फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी।













