HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : श्रीराम जानकी रामलीला समिति सोंधी की बैठक सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : श्रीराम जानकी रामलीला समिति सोंधी की बैठक सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : श्रीराम जानकी रामलीला समिति सोंधी की बैठक सम्पन्न

अध्यक्ष बोले- गांव हमारा गार्जियन, रामलीला हमारी प्रार्थना
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। वर्ष में दो बार होने वाले नवरात्रि पर कुआर के महीने में पड़ने वाले नवरात्रि में विभिन्न जगहों पर दुर्गा पूजा पंडाल लगाकर पूजा-अर्चना किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ गाँवों में राम का गुणगान के लिए रामलीला मंच का आयोजन होता है। इसके लिए रामलीला समिति के लोगों पहले से बैठक कर रूपरेखा तैयार करते हैं। इसी के क्रम में स्थानीय कस्बा के सोंधी वार्ड में होने वाले रामलीला मंच को लेकर बैठक हुई। बैठक में रामलीला समिति के लोगों विभिन्न पहलुओं पर गहनता से विचार-विमर्श किया जहां प्रबंधक विजय शंकर श्रीवास्तव ने रामलीला समिति के सदस्यों व कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुये बताया कि बैठक में लगातार नौ दिन तक चलने वाली रामलीला के दर्शकदीर्घा सहित तमाम पहलुओं पर विचार-विमर्श करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया गया। एक शताब्दी से अधिक समय से होता चला आ रहा रामलीला से जुड़े लोग व उनका परिवार गाँव से शहर चले गए हैं लेकिन रामलीला शुरू होने से पूर्व परिवार सहित लोग गाँव आ जाते हैं। यह कई पीढ़ियों से होता चला आ रहा है। इसी क्रम में श्रीराम जानकी सोंधी रामलीला समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि गाँव हमारा गार्जियन है और रामलीला हमारी प्रार्थना है, यही मेरी पहचान है। रामलीला से हमारा अटूट आस्था है, बिना गाँव और रामलीला के अधूरे है। इस अवसर पर डॉ. विमल श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अभिषेक सिन्हा, आदर्श श्रीवास्तव, पंकज यादव, छोटे लाल यादव, शेर बहादुर श्रीवास्तव समेत तमाम लोग उपस्थित रहे

सौ वर्ष से अधिक समय से होती चली आ रही यहां की रामलीला
श्रीराम जानकी रामलीला समिति आज से नहीं, बल्कि एक शताब्दी से अधिक होती चली आ रही है। इस रामलीला की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह अभी तक निर्बाध गति से होता चला आ रहा है। हालांकि इस के पुराने कार्यकर्ता अब गाँव से शहर में रहने लगे हैं लेकिन नवरात्रि शुरू होते ही परिवार के साथ गाँव चले आते हैं और अपनी अहम सहभागिता दर्ज कराते हुए पूरे नवरात्रि भर रामलीला का आनंद उठाते हैं। इस रामलीला के बारे में बताया जाता है कि खेतासराय का सबसे पुराना रामलीला या खेतासराय में रामलीला की शुरुआत सोंधी से हुआ जहाँ खेतासराय के आस-पास के गाँव की बुजुर्ग, महिला, पुरुष, बच्चे भारी संख्या में रामलीला देखने आते थे। इसके बाद यहाँ के बाद खेतासराय में दूसरा रामलीला गोला बाजार में होना शुरू हुआ जहाँ भारी संख्या में लोग रामलीला देखते आते है। संख्या इतनी ज्यादा होती है। लोगों के बैठने की जगह ही कम पड़ जाती है। इसके बाद खेतासराय में तीसरा रामलीला बभनौटी में होता है। इस रामलीला की खास बात है कि यहाँ बाल कलाकार अपने कला के माध्यम से लोगों को आकर्षित करते है। यहाँ भी रामलीला देखने वालों की भारी भीड़ होती है।

पहले उर्दू में होती थी रामलीला
ऐतिहासिक श्रीराम जानकी रामलीला समिति सोंधी इतिहास का एक अध्याय है। यहां की रामलीला इतना पुराना है कि लोग कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। बताया जाता है कि सौ वर्ष से अधिक होती चली आ रही रामलीला की शुरुआत जब हुई थी तो उर्दू में होती थी। धीरे-धीरे हिंदी का विस्तार होने पर रामलीला हिंदी में होने लगा जो आज भी चला आ रहा है। उक्त रामलीला समिति निरन्तर अपने इतिहास को आगे बढ़ा रहा है जिस पर वार्डवासियों का मान है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read