पॉक्सो के वांछित एवं चोर को सारनाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
तेजस टूडे सं.
अतुल राय
वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा
ज़ोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा पहले मामले में मिली सूचना पर पॉक्सो एक्ट थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित नामजद वांछित अभियुक्त रामबाबू पुत्र स्व0 राजू उर्फ राजकुमार निवासी दनियालपुर को पुरानापुल थाना सारनाथ कमि0 वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे मामले में सारनाथ पुलिस ने चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओं के सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त भोला चौधरी पुत्र राजेन्द्र चौधरी निवासी प्लाट नं0-156/3 पंचकोशी रोड़ दनियालपुर थाना सारनाथ को पुरानापुल थाना सारनाथ कमि0 वाराणसी से गिरफ्तार किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











