Thursday, May 14, 2026
HomeJaunpurपेड़-पौधे मानव जीवन का आधारः शिवम सिंह

पेड़-पौधे मानव जीवन का आधारः शिवम सिंह

-

जौनपुर। नौजवान छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने वीरसादपुर तेजीबाजार जिलाध्यक्ष शिवम सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आम, नीम व अमरूद पौधे लगाये। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। पेड़ों से हमें जीवन दायिनी ऑक्सीजन मिलती है। इसके अलार्वा इंधन, औषधि, दैनिक जीवन में उपयोग किये जाने वाले साधनों के लकड़ी आदि मिलती है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस मौके पर विशाल जायसवाल, विशाल सिंह, विकास सिंह, अश्वनी सिंह, हर्षित सिंह, उत्तम सिंह, देव सिंह, शौर्य प्रताप सिंह, अनिल यादव, सचिन यादव आदि मौजूद रहे।

जौनपुर। नौजवान छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने वीरसादपुर तेजीबाजार जिलाध्यक्ष शिवम सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आम, नीम व अमरूद पौधे लगाये। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। पेड़ों से हमें जीवन दायिनी ऑक्सीजन मिलती है।

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर जमीनी विवाद में हुई मारपीट में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में गुरुवार को दो पक्षों में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में एक पक्ष के 42 वर्षीय साहब लाल पुत्र विकास, 30 वर्षीय मीरा पत्नी शोभनाथ, 32 वर्षीय इन्द्रवती पत्नी साहब लाल, 27 वर्षीय रिंका पत्नी रमाकांत व 60 वर्षीय पंचकुला पत्नी अमरदेव घायल हो गये। वहीं सुरिस गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें 30 वर्षीय विजय कुमार सिंह पुत्र कंचन सिंह व 28 वर्षीय आशीष पुत्र सूरजभान सिंह घायल हो गए। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं भुक्तभोगियों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

इसके अलार्वा इंधन, औषधि, दैनिक जीवन में उपयोग किये जाने वाले साधनों के लकड़ी आदि मिलती है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस मौके पर विशाल जायसवाल, विशाल सिंह, विकास सिंह, अश्वनी सिंह, हर्षित सिंह, उत्तम सिंह, देव सिंह, शौर्य प्रताप सिंह, अनिल यादव, सचिन यादव आदि मौजूद रहे।

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सराय यूसुफ गाँव में खम्भे के अर्थ में करेंट उतरने से भैंस की मौत हो गई। गुरूवार को सुबह सराय यूसुफ (माधो का पूरा) गाँव निवासी विनोद कुमार यादव अपनी भैंस को चराने निकले थे। मछलीशहर-बरईपार मार्ग पर लगे बिजली के खम्भे में करेंट उतरा था। घास चरते हुए भैंस खम्भे के पास पहुंची कि बिजली करेंट की चपेट मे आ गई जिससे भैंस की मौत हो गई। घटना की सूचना देने बाद भी कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुचे जिससे ग्रामीणों ने मछलीशहर-बरईपार मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रधान पति सुरेश कुमार यादव ने जाम समाप्त करवाया और कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा भगतपुर निवासी कोमल यादव खेत में काम करने गये थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गए। परिजनों ने उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित के हालत में सुधार की सूचना है। जौनपुर। जिले में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सिकरारा क्षेत्र के शाहपुर स्थित बजरंग बली मंदिर कुटी परिसर में सपा नेता लकी यादव ने पदाधिकारियों के साथ केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। उन्होंने कहा कि किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर मोनू यदुवंशी, सोनू यदुवंशी, केशजीत यादव, राहुल यादव, रामनाथ यादव, तेजू यादव प्रधान, मंगल यादव, शुभम, आनन्द, मुलायम, शशिकांत, संस्कार, मेवा आदि उपस्थित रहे। तेजस टूडे न्यूज। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें, बीते कई दिनों से दुबे फरार चल रहा था। जिसकी तलाश कई राज्यों में उत्तर प्रदेश की पुलिस कर रही थी। बता दें, विकास पर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने का आरोप है। आपको बता दे कि बीते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस, कानपुर के चौबेपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने पहुंची थी। जहां विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिसवालों पर हमला कर दिया था। जिसमें प्रदेश के डिप्टी SP देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर 60 आपराधिक मामले दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

Jaunpur News: सरकारी-निजी सहभागिता से जौनपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नयी गति

सरकारी-निजी सहभागिता से जौनपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नयी गति घर-घर सैम्पल कलेक्शन, नियमित नोटिफिकेशन एवं मरीज सहयोग से बढ़ी उपचार सफलता...

Jaunpur News: शकुंतला सेण्ट्रल एकेडमी का शत—प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

शकुंतला सेण्ट्रल एकेडमी का शत—प्रतिशत रहा परीक्षा परिणामतेजस टूडे ब्यूरो शुभांशू जायसवाल जौनपुर। शकुंतला सेंट्रल एकेडमी (अम्बेडकर तिराहा) सिविल लाइन्स में सी.बी.एस.ई. कक्षा 12वीं का परिणाम...

Jaunpur News: खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर 20 लाख के जेवर व नकदी समेट ले गये

खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर 20 लाख के जेवर व नकदी समेट ले गये सरायख्वाजा के पोटरिया गांव में हुई वारदात, खेत में...

Jaunpur News: बाइक की आमने-सामने टक्कर में 5 घायल, दो की हालत गम्भीर

बाइक की आमने-सामने टक्कर में 5 घायल, दो की हालत गम्भीर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पतहना मोड़ के पास हुआ हादसातेजस टूडे सं. विरेन्द्र...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular