कम्पोजिट विद्यालय के परिसर में किया गया पौधरोपण
जयशंकर द्विवेदी
बल्दीराय, सूलतानपुर। पौधरोपण महाअभियान 2023 के दृष्टिगत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय एवं कम्पोजिट विद्यालय भवानी शिवपुर के परिसर में लगभग 2 दर्जन से अधिक छायादार व फलदार वृक्ष रोपित किया गया। स्वास्थ्य अधीक्षक डा. राजेश के नेतृत्व में संयुक्त स्टाफ द्वारा विभिन्न प्रकार के वृक्ष लगाए गए। वृक्ष लगाने के साथ-साथ वृक्ष संरक्षित करने का भी संकल्प लिया गया। अधीक्षक डॉ राजेश कुमार ने कहा कि वृक्ष हमारी धरती के श्रृंगार हैं तथा हमारे जीवनदाता है इनसे हमे प्रचुर ऑक्सीजन व जीवन उपयोगी अन्य अन्य उपयोगी सामान प्राप्त होते हैं।
मुख्यमंत्री महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत प्रदेश में 35 करोड़ वृक्ष रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित गया है, उद्देश्य की पूर्ति हेतु सभी जन को कम से कम एक पौधा घर एवं घर के बाहर पार्क, सड़क, कॉलोनी आदि स्थानों पर लगाने की पर्यावरण संरक्षण हेतु हम सबकी जिम्मेदारी है। यह संदेश अधीक्षक डॉ राजेश कुमार ने दिया। इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय भवानी शिवपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार दूबे ने कहा कि आज के दिन 30 करोड़ एवं 15 अगस्त को 5 करोड़ वृक्ष रोपित किया जाना है यह हम सब नागरिकों की जिम्मेदारी है, पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ अभियान अंतर्गत हर खेत में मेंड़, हर मेंड़ पर पेड़, के तहत बच्चों के माध्यम से किसानों को मेड़ पर वृक्षारोपण के लिए संदेश दिया गया।
वृक्षारोपण के दौरान डॉ अशोक मिश्रा, जग विजय फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय हृदय राम, बी सी पी एम गया प्रसाद, विजय एलटी, कम्प्यूटर ऑपरेटर अरविंद कुमार, गार्ड संजय सिंह, सोनू, आनंद कुमार एम टी, कमला प्रसाद, लल्लन, सचिन, पत्रकार शिव शंकर चौधरी, सहायक अध्यापक शिवाकांत मिश्रा, इंद्रजीत, दीपिका यादव, अददी मिलान सहित समस्त स्टाफ व अधिक संख्या में नन्हे मुन्ने बच्चे मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












