मण्डलायुक्त ने पौधरोपण कार्यक्रम का किया शुभारम्भ
जयशंकर द्विवेदी
सुलतानपुर। प्रदेश सरकार के पौधरोपण अभियान को सफल बनाए जाने को लेकर अधिकारियों ने कमर कस ली है। शनिवार को कूरेभार में दौरे पर पहुंचे मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने विकास खण्ड कूरेभार के इरुल गांव में बन रहे नव निर्मित खेल मैदान पर पहुंचकर पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से प्रकृति को हरा भरा संरक्षित बनाये जाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण पर जोर देने की अपील की।
वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमर सिंह ने पौधरोपण करते हुए ग्राम सभा में सबसे अपील की आप सब लोग अधिक से अधिक पौधा लगाए जिससे हम लोगो अच्छा वातावरण मिले और अनेक बीमारियों से बचा जा सके। इस दौरान कूरेभार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत सिंह (सोनू) डी.सी. मनरेगा अनवर शेख, एडीओ आईएसबी कृष्ण कुमार पाण्डेय, एडीओ पंचायत प्रकाश कुमार मिश्र, ग्राम पंचायत अधिकारी भोलानाथ तिवारी, ग्राम विकाश अधिकारी मालती सिंह, ग्राम विकास अधिकारी दिलीप पाठक, पंचायत सहायक संगीता यादव, सफाई कर्मी संजीव यादव, शान्ति देवी, रवि, पंच बहादुर सिंह, राजकुमार सिंह, सौरभ एवं ग्रामवासी व अधिकारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












