पौधे लगाकर बच्चों की तरह करें उसकी परवरिश: डीएफओ
अंकित सक्सेना
बदायूं। प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण महा अभियान-2023 के अन्तर्गत जनपद में होने वाले पौधरोपण में सहयोग/सहभागिता लेने के सम्बन्ध में प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग अशोक सिहं की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गैर सरकारी संस्थाओं, विभिन्न व्यापार संगठन, विभिन्न किसान उत्पादक संगठन, रोटरी क्लब, नमामी गंगे, नेहरू युवा केन्द्र, एनसीसी, एनएसएस, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, ईको क्लब आदि के अध्यक्ष/सदस्यों के साथ बैठक हुई।
बैठक में प्रभागीय निदेशक ने बताया कि पौधरोपण को सफल बनाने हेतु शासन द्वारा पौधारोपण हेतु 22 जुलाई एवं 15 अगस्त की तिथि निर्धारित की गयी है जिसके क्रम में जनपद बदायूॅ में 22 अगस्त को 44.23 लाख पौधों का रोपण किया जाना है तथा 15 अगस्त को 8.16 लाख पौधे रोपित किये जाने है। प्रभागीय निदेशक ने सभी गैर सरकारी संगठनों से यह आह्वान किया गया कि 35 करोड़ पौधरोपण अभियान-2023 के अन्तर्गत प्रत्येक नागरिक द्वारा कम-से-कम 01 पौधा जरूर लगाया जाय तथा उसकी सुरक्षा भी अपने बच्चे की तरह की जाये, ताकि भविष्य में हमारी आने वाली पीढ़ी को उसका लाभ मिल सके।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष मुनेन्द्र सिंह एवं उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र धींगड़ा ने भी पौधरोपण महा अभियान 2023 को सफल बनाने हेतु बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यगणों से अनुरोध किया कि प्रत्येक नागरिक कम से कम 01 पौध जरूर लगायें तथा उसकी देखभाल भी स्वयं करें। साथ ही 22 जुलाई 2023 को होने वाले वृक्षारोपण महाअभियान 2023 में अपना पूर्ण सहयोग दें।
बैठक में गैर सरकारी संस्थाओं, विभिन्न व्यापार संगठन, विभिन्न किसान उत्पादक संगठन, रोटरी क्लब, नमामी गंगे, नेहरू युवा केन्द्र, एनसीसी, एनएसएस, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, ईको क्लब आदि के अध्यक्ष एवं सदस्यगण मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













