शासन की मंशारूप सभी एएनएम बहनें कार्य करें: आरके पटेल
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जनपदों के लिए चयनित 1573 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्री की नियुक्ति पत्र वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया जिसका कलेक्ट्रेट सभागार में एलसीडी के माध्यम से सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
इसी क्रम में चित्रकूट में मुख्य अतिथि सांसद बांदा/चित्रकूट आरके सिंह पटेल व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक बांदा पंकज अग्रवाल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में अजमा सिंह मऊ, शबाना शिवरामपुर, बेला देवी बिसंडा को एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्री के पद पर नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।
सांसद ने कहा कि आप सभी लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंशा के अनुरूप अपने कार्य क्षेत्रों में लगन एवं निष्ठा से कार्य करें। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी ने सांसद सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते हुये आभार जताया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जतारिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आरके करवरिया, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, राजकुमार त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













