भाजपाइयों ने चलाया बूथ सम्पर्क अभियान
जयशंकर दूबे/रवि जायसवाल
गोसाईगंज, सुल्तानपुर। भाजपाइयों द्वारा कटका मंडल में बूथ संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में सुलतानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह की अनुपस्थित में उनके पुत्र पुलकित सिंह शामिल हुये। इस दौरान कटका मंडल के शक्ति केंद्र आमकोल, मुजेश, ढसेरूआ व भरथीपुर के बूथ संख्या 102, 102, 74, 75,150, 151 और 158 के नागरिकों से मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियां बताईं, साथ ही चर्चा कर उन्हे पत्रक का वितरण किया।

पुलकित ने कहा कि जब से देश की कमान पीएम नरेंद्र मोदी ने संभाली है, तब से देश में विकास की रफ्तार तेज हुई है। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के साथ साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं पात्रों तक पहुंच रही हैं और लोग गरीबों को उसका लाभ मिल रहा है। पुलकित ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव होने में भले ही दो साल का समय है लेकिन हमें जन जन तक उनकी उपलब्धियाँ पहुंचानी है ताकि उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया जा सके। वहीं बूथ संपर्क अभियान के दौरान ही वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी की दादी की मृत्यु पर पुलकित परिजनों से मिले और शोकसंवेदना व्यक्त की, साथ ही परिवार के हर मौके पर साथ खड़ा रहने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुभाष चन्द्र वर्मा, मंडल महामंत्री पंडित प्रदीप शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, सुरेश पाण्डेय, ओम प्रकाश कोरी, गौरव त्रिपाठी, शक्ति केंद्र संयोजक काशी तिवारी, शक्ति केंद्र संयोजक कौशल किशोर पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















