मोहर्रम को लेकर शान्ति समिति की हुई बैठक
आरिफ चौधरी
कांधला, शामली। स्थानीय क्षेत्र के गांव गंगेरू में मोहर्रम को लेकर सीओ कैराना और थाना प्रभारी निरीक्षक ने शिया समुदाय के साथ शान्ति समिति की बैठक कर मोहर्रम को शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है। इस दौरान दर्जनों लोग मौजूद रहे।
19 जुलाई से शुरू हो रहे मोहर्रम को लेकर सीओ कैराना अमरदीप मौर्य और थाना प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री ने क्षेत्र के गांव गंगेरू में पहुंचकर शिया समुदाय के साथ शांति समिति की बैठक की।
बैठक को संबोधित करते हुए सीओ कैराना अमरदीप मौर्य ने कहा कि मोहर्रम का महीना गम का महीना है। हजरत इमाम हुसैन ने अपने नाना के दीन को बचाने के लिए कुर्बानी दी थी। उन्होंने शिया समुदाय के लोगों से मोहर्रम को शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री ने बैठक में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अफवाह पर ध्यान ना दें।
किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने वाले लोगों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक के बाद सीओ कैराना अमरदीप मौर्य और थाना प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री ने जिन रास्तों से मोहर्रम का जुलूस निकलता है उन रास्तों का भी निरीक्षण किया। प्रधानपति राशिद जंग ने दोनों अधिकारियों को आश्वस्त किया कि गांव गंगेरू में मोहर्रम के दौरान आज तक कोई भी गड़बड़ी नहीं हुई है।
सभी लोग मोहर्रम के महीने को गम के साथ मनाते आए हैं।
बैठक में इस्तकार हुसैन, फरहत हुसैन, हैदर बाबूजी, मंजर अब्बास, बाबू हैदर, मौलाना फिरोज, समीम हैदर, अजादार हुसैन, सैयद अफसर अब्बास सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













