Homeशामलीशराब तस्कर व दो जुआरी गिरफ्तार

शराब तस्कर व दो जुआरी गिरफ्तार

शराब तस्कर व दो जुआरी गिरफ्तार

आरिफ चौधरी
कांधला, शामली। पुलिस ने गस्त के दौरान एक शराब तस्कर और दो जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब तस्कर के कब्जे से कच्ची शराब और यूरिया और जुआरियों के कब्जे से ताश की गड्डी और कुछ रुपए बरामद किए है।‌ पुलिस ने अभियोग पंजीकृत करते हुए तीनों लोगों को जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री कस्बे के मार्ग पर गश्त कर रहे थे।

इसी बीच पुलिस को यूनिक इंटर कॉलेज के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को रोककर पूछताछ की तो युवक कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से दस लीटर कच्ची शराब और 500 ग्राम यूरिया बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सागर पुत्र राजपाल निवासी मोहल्ला खेल कस्बा कांधला बताया है।

वहीं पुलिस ने यूनिक इंटर कॉलेज के पास से ही दो जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से 680 रुपए की नगदी और एक ताश की गड्डी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए दोनों जुआरियों ने अपनानाम कासिफ पुत्र तस्लीम और राशिद पुत्र इश्तियाक निवासी कांधला बताया है। पुलिस ने पकड़े गए शराब तस्कर और जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read