पवन तनय मिश्रा की मेहनत रंग लाई

Jayesh Badal ललितपुर। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग के निर्देशानुसार अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए जब पुलिस चौकी विर्धा में तैनात इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ड्यूटी कर रहे थे तभी उन्हें टीला पुल के नीचे एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जब उन्होंने उसे रोककर पूछताछ की तो वह घबरा गया पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम गजेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम बरौदा थाना जखौरा हाल निवासी सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे नई बस्ती सदर कोतवाली क्षेत्र बताया। उन्होंने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक पुड़िया बरामद हुई जिसमें लगभग 140 ग्राम नशीला पाउडर मौजूद था। सदर कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले को संज्ञान में लेकर आरोपी के खिलाफ 21/22 एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीकृत कर कार्रवाई की है।

अतुल राय जलालपुर, जौनपुर। मकरा चौराहा से असबरनपुर सम्पर्क मार्ग विगत कई वर्षों से जर्जर हैं, यह मार्ग त्रिलोचन महादेव बाजार से कठिरांव बाजार को जोड़ता है बाजार से लगा होने के कारण इस रास्ते से गुजारना आम जनमानस की मजबूरी हैं। यह मार्ग असबरनपुर, रामपुर सोइरी, करदहा मलहथ के साथ कई गांवों को जोड़ता है इसके जीर्णोद्धार के लिए पवन तनय मिश्रा लगे हुए थे। पहले सांसद से मिलकर इस पर चर्चा किया फ़िर सांसद के दिशानिर्देश पर खण्ड विकास अधिकारी जलालपुर से मिले औऱ स्थिति से अवगत कराकर ज्ञापन भी दिए। खण्ड विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग से सम्पर्क करने को कहां पवन तनय मिश्रा ने बिना विलम्ब किए 27 जून को अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग जौनपुर से सम्पर्क किया औऱ रास्ते का फोटो व वीडियो दिखाकर स्थिति से अवगत भी कराया लोक निर्माण विभाग ने पूर्ण आश्वाशन देते हुए, इस पर काम भी लगवा दिया। आखिर पवन तनय मिश्रा की मेहनत रंग लाई औऱ मकरा चौराहा से असबरनपुर सम्पर्क मार्ग पर काम लगा। इस पहल में बिपिन यादव, अवधेश पटेल, भास्कर चौहान, पंकज मिश्रा, देवेश मिश्रा, विकास सिंह, अमन सिंह सोनू आदि लोगों का भी सहयोग रहा पवन तनय मिश्रा ने सांसद मछलीशहर के साथ खण्ड विकास अधिकारी जलालपुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग जौनपुर का धन्यवाद किया।

अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। मकरा चौराहा से असबरनपुर सम्पर्क मार्ग विगत कई वर्षों से जर्जर हैं, यह मार्ग त्रिलोचन महादेव बाजार से कठिरांव बाजार को जोड़ता है बाजार से लगा होने के कारण इस रास्ते से गुजारना आम जनमानस की मजबूरी हैं। यह मार्ग असबरनपुर, रामपुर सोइरी, करदहा मलहथ के साथ कई गांवों को जोड़ता है इसके जीर्णोद्धार के लिए पवन तनय मिश्रा लगे हुए थे।
पहले सांसद से मिलकर इस पर चर्चा किया फ़िर सांसद के दिशानिर्देश पर खण्ड विकास अधिकारी जलालपुर से मिले औऱ स्थिति से अवगत कराकर ज्ञापन भी दिए। खण्ड विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग से सम्पर्क करने को कहां पवन तनय मिश्रा ने बिना विलम्ब किए 27 जून को अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग जौनपुर से सम्पर्क किया औऱ रास्ते का फोटो व वीडियो दिखाकर स्थिति से अवगत भी कराया लोक निर्माण विभाग ने पूर्ण आश्वाशन देते हुए, इस पर काम भी लगवा दिया।
आखिर पवन तनय मिश्रा की मेहनत रंग लाई औऱ मकरा चौराहा से असबरनपुर सम्पर्क मार्ग पर काम लगा। इस पहल में बिपिन यादव, अवधेश पटेल, भास्कर चौहान, पंकज मिश्रा, देवेश मिश्रा, विकास सिंह, अमन सिंह सोनू आदि लोगों का भी सहयोग रहा पवन तनय मिश्रा ने सांसद मछलीशहर के साथ खण्ड विकास अधिकारी जलालपुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग जौनपुर का धन्यवाद किया।

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। कोरोना महामारी के इस संकट के समय में जनता के सहयोग के बिना कोई कुछ नहीं कर सकता थोड़े से प्रयास से इस महामारी से बचाया जा सकता है। इससे बचने का एक मात्र तरीका है सोशल डिस्टेंसिंग व सेनेटाइजर का प्रयोग करना होगा लेकिन कुछ लोग इसको गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जो इस महामारी की चपेट में आता है वहीं इसको गंभीरता से लेता है। जनता के जागरूक होने से ही हम इस बीमारी से बच सकते हैं। उक्त बातें पीस कमेटी कि मीटिंग में उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा ने कही। सर्व सम्मत से निर्णय लिया गया की बृहस्पतिवार और शुक्रवार के दिन 48 घंटे के लिए सभी दुकानें बंद रहेगी केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खुलेंगी इसी समय में सभी जगहों पर सेनेटाइजर किया जाएगा शनिवार को एक तरफ की दुकानें खुलेगी दूसरी तरफ की दुकानें बंद रहेगी दुकानदार सेनेटाइजर व मास्क लगाए रखेंगे एक व्यक्ति ही मास्क लगाकर बाईक पर चल सकता है। जो भी इसका पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान रखते हुए नगर के संभ्रांत नागरिक एवं उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र दुबे, प्रभारी निरीक्षक भारत भूषण शुक्ला, चिकित्साधिकारी डॉ. सान्याल, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं ई ओ सहित सभासदगण व व्यापारी वर्ग के लोग मौजूद रहे। अतुल राय जलालपुर, जौनपुर। क्षेत्र के श्याम केसरी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 80 करोड़ भारतीयों को 5 किग्रा गेहूं या 5 किग्रा चावल 5 माह यानी नवम्बर 2020 तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से मुक्त देने की घोषणा पर ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री के द्वारा देश को सम्बोधित करते हुए की गयी। इस घोषणा को संस्था के अध्यक्ष बी के गौतम ने कहा कि यह देश की जनता के हित में लिया गया निर्णय है। जिससे देश की गरीब असहाय जनता को सीधे लाभ पहुंचेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने सिकरारा चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया। अपने मुखिया के जन्मदिन पर उन्होंने आधा दर्जन गांवों में जाकर पौधरोपण किया। इससे साथ ही मुसहर बस्ती में जाकर परिजनों व बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल को आज उत्तर प्रदेश की जनता विकास, अधिकार एवं न्याय का कार्यकाल मानती है। कहा कि आज विरोधी भी अखिलेश यादव के कार्यो की सरहाना करते हुये दिखायी पड़ते हैं और किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर पर विक्रम यादव, फुर्तीलाल कन्नौजिया, सतवंत यादव, गुलाब यादव, हृदय नारायण यादव, ओम प्रकाश यादव आदि प्रमुख रहे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को फतेहगंज स्थित आर एन महाविद्यालय पर सपा नेताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने केक काटाकर उनके दीर्घायु की कामना करते हुए बृहद पौधरोपण भी किया गया। विद्यालय परिसर में दिन में लगभग दस बजे भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद हो गए। कार्यक्रम स्थल को रंगविरंगी गुब्बारों व मालाआें से सजा दिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजनाथ यादव ने उक्त विद्यालय में केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बृहद विद्यालय परिसर व आस-पास के गांव में जाकर पौधरोपण किया। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव का पांच साल का स्वर्णिम कार्यकाल रहा है, जिसे जनता आज भी याद करती है। उनके साथ जिलासचिव केशजीत यादव, यशवंता यादव, राना प्रताप यादव, दिवाकर यादव, आनंद यादव आदि प्रमुख रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *