Homeझांसीबुन्देलखण्ड क्षेत्र की संस्कृति, सभ्यता को सहेजने व सुधारने के लिये मिलकर...

बुन्देलखण्ड क्षेत्र की संस्कृति, सभ्यता को सहेजने व सुधारने के लिये मिलकर करेंगे काम: कुलपति

बुन्देलखण्ड क्षेत्र की संस्कृति, सभ्यता को सहेजने व सुधारने के लिये मिलकर करेंगे काम: कुलपति

मुकेश तिवारी
झांसी। पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग, बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय एवं इन्टेक, दिल्ली बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के डॉ. एसआर रंगनाथन पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग एवं इंटेक दिल्ली के बीच एक समझोते पर हस्ताक्षर हुए। समझौता समारोह में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय, कुलसचिव विनय कुमार सिंह तथा इन्टेक दिल्ली के प्रमुख निदेशक नीलभ सिन्हा एवं इंटेक लखनऊ के निदेशक धर्मेन्द्र मिश्रा ने अपने अपने संस्थानों की ओर से प्रतिनिधित्व किया। इस समझोते के अंतर्गत इंटेक नई दिल्ली, विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ-साथ इंटर्नशिप कार्यक्रम और पुस्तकालय सामग्री के संरक्षण से संबंधित अन्य गतिविधियों की जानकारी एवं अनुभव साझा करेगा। इसमें अनुसंधान, प्रकाशनों, शैक्षणिक कार्यक्रमों और अनुसंधान परियोजनाओं पर विचारों का आदान-प्रदान, संबंधित प्रौद्योगिकियों के विकास एवं स्टार्टअप यदि को बढ़ावा दिया जाएगा। इंटेक दिल्ली 1984 में देश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने तथा जनमानस में इसके लिए जागरूक पैदा करने के लिए कार्य कर रहा हैं। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय डॉ. एसआर रंगनाथन पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग क्षेत्र में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए जाना जाता हैं। कार्यक्रम में कुलपति ने कहा है कि दोनों संस्थाएँ मिलकर बुंदेलखंड क्षेत्र से संबंधित, आधुनिक तकनीकों पर आधारित संग्रहालय के विकास पर कार्य करेंगी, जहां प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा रचित हस्तलिपियो, बुंदेली कला, साहित्य, संस्कृती एवं सभ्यता संग्रहीत, सहेजने एवं पुनः प्राप्ति का कार्य किया जाएगा। यह समझौता द्वारा बुंदेलखंड के क्षेत्र की धरोहर, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहरों के प्रचार-प्रसार के लिए एक सार्वभौमिक मंच मिलेगा। इससे न केवल इस क्षेत्र के स्थानीय लोग, अपनी संस्कृति को जानेंगे, बल्कि देश, दुनियां के लोगों के लिए भी एक शिक्षा और ज्ञान का महत्वपूर्ण स्रोत बनेगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी वसी मोहम्मद, प्रो. डीके भट्ट, डॉ. जे श्रीदेवी, डॉ. रितू सिंह, डॉ. ज्योति गुप्ता, डॉ. रूपेंद्र सिंह, डॉ. अनुपम व्यास, डॉ. कौशल त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read