रात में खुले आसमान के नीचे ठिठुरते दिखे मुसाफिर
राज्यमंत्री ने अफसरों की लगाई क्लास
जितेंद्र सिंह चौधरी
वाराणसी। जिले के नगर में ठंड में यात्रियों को ठंड से बचाव के लिए आश्रय स्थलों की व्यवस्था नाकाफी है। ऐसे में मुसाफिर रात में वक्त खुले आसमान के नीचे ठिठुरने को विवश है। कुछ ऐसा ही नजारा गुरुवार की रात देखने को मिला। इस पर स्टांप एवं पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने अधिकारियों की क्लास लगाई। उन्होंने तत्काल जरूरी व्यवस्थाओं को बहाल करने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने लोगों को चाय और अलाव की व्यवस्था भी करवाई ताकि रात कट सके। राज्यमंत्री का काफिला गुरुवार की रात चौकाघाट क्षेत्र से गुजर रहा था।
उनकी नजर सड़क किनारे बैठे सैकड़ों लोगों को पड़ी जो खुले आसमान के नीचे ठिठुरने को विवश थे। राज्यमंत्री ने गाड़ी रुकवा दी। उन्होंने मुसाफिरों से पूछा तो बताया कि प्रशासन की ओर से कोई भी सुविधा नहीं मिली है। इस पर राज्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों से फोन पर बात की। वही दुर्व्यवस्था के लिए फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों को चाय पिलवाया और अलाव की व्यवस्था कराई। शासन की ओर से सर्दियों में शहरों में रैनबसेरा अलाव आदि की व्यवस्थाएं कराए जाने का निर्देश है। इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन सुस्त चाल चल रहा है इससे ऐसी परेशानी देखने को मिल रही है। राज्यमंत्री ने अधिकारियों से फोन पर बात की निर्देश दिया कि जल्द से जल्द अलाव व आश्रय स्थल की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।