Homeबहराइचसड़क पर पानी भरने व कीचड़ फैलने से राहगीर परेशान

सड़क पर पानी भरने व कीचड़ फैलने से राहगीर परेशान

सड़क पर पानी भरने व कीचड़ फैलने से राहगीर परेशान

अब्दुल शाहिद
बहराइच। विकासखंड चितौरा के अंतर्गत ग्राम अहिरौरा में मुख्य सड़क पर पानी भरा हुआ है स्कूल जाने के लिए कीचड़ और गंदे पानी को पार करना बच्चाें के लिए मजूबरी बनी है जल निकासी की व्यवस्था न होने से यह समस्या उत्पन्न हुई। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की परंतु इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब हालत यह है कि दोनों ओर मकान बने होने से पैदल भी निकलने का रास्ता नहीं बचा है। सड़क पर पानी भरने एवं कीचड़ फैलने से राहगीर परेशान है। यहां से आवागमन करने वाले ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

आवागमन के लिए लोगों को दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ रहा है। पानी से बदबू आने से लोगों को संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है। इससे लोगों में रोष गहराता जा रहा है। इलाके में बीते कुछ वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण कराया गया था लेकिन नालियों का निर्माण कार्य ठीक से नहीं कराया गया। ठीक तरीके से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। महीनों से नाली जाम है। इससे गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read