खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, युवक की हुई मौत

खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, युवक की हुई मौत

पेशे से राजगीर था दिवंगत, पुलिस ने वाहन समेत चालक को लिया हिरासत में
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के हरदोई उन्नाव मार्ग पर देर रात पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के समीप पहले से खड़े ट्रक में पीछे से बाइक सवार जा घुसा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधनहार मोहल्ला निवासी अक्षय राजपूत 28 पुत्र श्यामू शुक्रवार रात बाइक से गंज मुरादाबाद क्षेत्र के लहरापुर ग्राम पंचायत के मजरा ककरिहनपुर अपनी ससुराल जा रहा था। अभी वह उन्नाव हरदोई मार्ग पर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के समीप पहुंचे ही थे कि पुलिया के पास खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। दिवंगत की एक दो साल की बेटी और एक डेढ़ माह की बेटी गुड़िया है। पति की मौत से पत्नी शिवप्यारी रो रोकर बेहाल है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA