HomeJaunpurपरिवर्तन समाज पार्टी ने किया विस्तार, नये पदाधिकारी का हुआ चयन

परिवर्तन समाज पार्टी ने किया विस्तार, नये पदाधिकारी का हुआ चयन

परिवर्तन समाज पार्टी ने किया विस्तार, नये पदाधिकारी का हुआ चयन

महराजगंज, जौनपुर। परिवर्तन समाज पार्टी में विस्तार करते हुए कुछ नए पदाधिकारी का चुनाव किया गया है। ननकऊ साहू प्रबंधक इंटर कॉलेज गडरिया को प्रदेश का संरक्षक बनाया गया। इसके बाद समाज के वरिष्ठ समाजसेवी मोती लाल साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष, डा. संतोष साहू को प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं प्रदीप त्यागी मोदनवाल को प्रदेश सचिव बनाया गया। गौराबादशाहपुर निवासी नवीन चंद्र साहू, मछलीशहर निवासी रतन लाल गुप्ता, एवं सराय त्रिलोकी बदलापुर निवासी अजय गुप्ता को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जौनपुर बनाया गया। इसके पश्चात लंभुआ निवासी अमन गुप्ता को जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर, नन्हे लाल यादव को उपाध्यक्ष एवं विनीत साहू को जिला महासचिव सुल्तानपुर बनाया गया। अंत में अंबेडकरनगर से राजमणि वर्मा को जिला अध्यक्ष अंबेडकरनगर एवं विजय साहू को महासचिव विधानसभा बदलापुर बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र 14 मई 2025 को बग़ौझर निवासी रामनाथ साहू के यहां कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जहां मुख्य अतिथि कृष्णा कुमार साहू राष्ट्रीय महासचिव के हाथ से दिया जाएगा। अंत में नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद साहू ने उज्जवल भविष्य की कामना किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read