आरोप है कि कूड़ा रखने के विवाद में पुलिस ने विपक्षियों से मिलीभगत कर थाने के सामने एक झूठी मारपीट की घटना दर्शाते हुए एकपक्षीय कार्रवाई की और पिता समेत दो बेटियों का शांति भंग में चालान कर दिया। इतना ही नहीं, पुलिस ने इन सभी के विरुद्ध मारपीट का केस भी दर्ज कर दिया है। पीड़ित द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई गई है।






