Homeझांसीपंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ आज से शुरू

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ आज से शुरू

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ आज से शुरू

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। दिगम्बर जैन मुनि विलोकसागर महाराज एवं मुनि विबोधसागर महाराज के मंगल सान्निध्य एवं बाल ब्रह्मचारी संजय भैया मुरैना व सह प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी नवीन भैया जबलपुर के निर्देशन में वीरभूमि झांसी महानगर के बड़ागांव गेट बाहर सूंजे खां खिड़की मार्ग स्थित चावला कॉलोनी के पास भव्य रूप से निर्मित पांडाल में 9 फरवरी से 14 फरवरी तक होगा। श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ के अंतर्गत आज 9 फरवरी को कटरा रोड स्थित श्री अतिशयकारी पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से श्रीजी की रथयात्रा एवं मुनि विलोकसागर महाराज के मंगल सान्निध्य में मस्तक पर कलश लेकर महिलाएं इन्द्रणियों के स्वरूप में घटयात्रा में शामिल होगीं। आयोजन के समस्त मुख्य पात्र हाथी, घोड़ों एवं बग्गियों पर सवार होकर हजारों श्रद्धालुओं के साथ भव्य शोभायात्रा में शामिल होगें। प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति झांसी के महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ ने बताया कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में 9 फरवरी को गर्भ कल्याणक के पूर्व रूप की क्रिया एवं 10 फरवरी को गर्भ कल्याणक के उत्तर रूप की क्रिया होगी। 11 फरवरी को जनकल्याणक के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर आयोजन स्थल पहुंचेगी जहां पाण्डुक शिला पर सौधर्म इंद्र सहित सैंकड़ों इंद्र तीर्थंकर भगवान का जन्माभिषेक करेगें। 12 फरवरी को तप कल्याणक की मांगलिक क्रियाएं संपन्न होगी। 13 फरवरी ज्ञान कल्याणक की मांगलिक क्रियाएं सहित नगर में भरत चक्रवर्ती की दिग्विजय यात्रा निकाली जाएगी। 14 फरवरी को मोक्षकल्याणक महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित होगा जिसके बाद बृहद स्तर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकलेगी। प्रतिदिन शाम को 6 बजे महाआरती तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 12 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री अनामिका जैन अम्बर को आमंत्रित किया गया हैं। इस अवसर पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के मार्गदर्शक अजित कुमार जैन (बीड़ी वाले), मुख्य सलाहकार रमेश जैन अछरौनी, प्रदीप जैन चैनू, अध्यक्ष संजय सिंघई, कार्याध्यक्ष खुशाल जैन, स्वागताध्यक्ष रविन्द्र जैन रेल्वे, कार्यक्रम संयोजक विनोद जैन ठेकेदार, उपाध्यक्ष वरुण जैन,कोषाध्यक्ष देवेन्द्र जैन, संयोजक मनोज सिंघई, मंच संयोजक अंकित सर्राफ, गौरव जैन नीम, अंशुल जैन,प्रमोद जैन बब्बा, मुकेश वीडियो, देवव्रत जैन बबलू, अभिषेक मोदी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read