बस्ती। जनपद के मध्यम वर्गीय किसान रामदुलारे चौधरी के पुत्र चन्द्र प्रकाश चौधरी को स्वदेश सेवा संस्थान, भारत द्वारा विशिष्ट स्वदेश प्रेमी सम्मान से सम्मानित किया गया।
कला संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए संस्थान के अध्यक्ष एसबी सागर द्वारा सम्मान पत्र देते हुए इनके कार्यों की मुक्त कंठ से खूब सराहना की, ललित कलाओं के धनी चित्रकार चन्द्र प्रकाश द्वारा लॉकडाउन के दौरान सैकड़ों बच्चों को मुफ्त में ऑनलाइन व्हाट्स एप्प के माध्यम से कला की शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, इतना ही नही लॉकडाउन में लोगों को घर पर रहने हेतु अपने चित्रों से युवा चित्रकार चन्द्र प्रकाश चौधरी ने समाज को प्रेरित व लगातार चित्रों का सृजन कर समाज को जागरूक करने का कार्य करते रहे हैं।









