रमनगरा में दोपहर 12:19 बजे तक बन्द मिला धान क्रय केन्द्र
हवा में झूलता रहा बैनर, किसानों को हो रही भारी असुविधा
तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। रमनगरा बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि. की बिल्डिंग में संचालित यू.पी. उप. सह. ली. के क्रय केंद्र पर सोमवार को दोपहर 12:19 बजे तक ताला लटका रहा। कलीनगर तहसील क्षेत्र रमनगरा में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि. की बिल्डिंग में संचालित यू.पी. उप. सह. ली. के क्रय केंद्र पर सोमवार को दोपहर 12:19 बजे तक ताला लटका रहा।
सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि क्रय केंद्र के सामने दीवार पर टंगे बैनर पर क्रय केंद्र प्रभारी का नाम और मोबाइल नंबर तक अंकित नहीं है। ऐसे में किसानों को यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि संपर्क किससे किया जाए और केंद्र कब खुलेगा। स्थानीय ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि क्रय केंद्र प्रभारी अमीर सिंह ज्यादातर सोसाइटी पर ही रहते हैं।
किसानों का आरोप है कि समय पर केंद्र न खुलने से उन्हें अपनी उपज बेचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग किया कि क्रय केंद्र पर समय से खरीद शुरू कराई जाए और बैनर पर प्रभारी का नाम व मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से अंकित कराया जाए, ताकि किसानों को इधर-उधर भटकना न पड़े।











