HomeJaunpurJaunpur News: विद्या मन्दिर में संगोष्ठी करके बच्चों को दी गयी विधिक...

Jaunpur News: विद्या मन्दिर में संगोष्ठी करके बच्चों को दी गयी विधिक जानकारी

  • विद्या मन्दिर में संगोष्ठी करके बच्चों को दी गयी विधिक जानकारी

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील शशि की अध्यक्षता और सचिव पूर्णकालिक सिविल जज सीनियर डिवीजन सुशील सिंह की देख—रेख में जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल पुरानी बाजार में विधिक दिवस वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार 2016 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण हेल्पलाइन 15100 अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस सहायता और राष्ट्रीय लोक अदालत विषय पर किया गया।
विकास खंड सिकरारा के सभागार में आयोजित सेमिनार में सचिव पूर्णकालिक सिविल जज सीनियर डिवीजन सुशील सिंह, डॉ दिलीप सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल, देवेंद्र यादव पैनल अधिवक्ता, तहसीलदार सदर शैलेश सिंह, श्रम उपायुक्त देवव्रत यादव, विद्यालय के प्रबंधक दिनेश गुप्ता, प्रधानाचार्य दिलीप गुप्ता, विनोद श्रीवास्तव, एनपी मिश्रा, मनन गुप्ता, चंद्रशेखर मौर्य, कपिल चतुर्वेदी, विनीता, रेमी, स्वाती, शैली, वजाहत, माला सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं, पीएलवी शिवशंकर सिंह, जिला विधिक प्राधिकरण के कर्मचारी सुनील मौर्य सहित आस—पास के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ देवी सरस्वती के दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण एवं अतिथिगण के स्वागत गीत के साथ हुआ। सभी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया और मनमोहक कार्यक्रम भी संविधान न्याय और विधिक प्राधिकरण से संबंधित प्रस्तुत किये गये। मुख्य अतिथि सुशील सिंह ने बताया कि किसी भी प्रकार की विधि सहायता के लिए 15100 नंबर को डायल करने पर सारी सूचना मिल जाती है। इसी क्रम में डा. दिलीप सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल ने कहा कि समाज देश और धर्म तथा परिवार का उत्थान करने के लिए नारी शक्ति आवश्यक है और उनको जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है।

 

 

 

 

Must Read