Homeरायबरेलीआक्रोश: साप्ताहिक बाजार में मन्दिर के पास सजती हैं मांस की दुकानें

आक्रोश: साप्ताहिक बाजार में मन्दिर के पास सजती हैं मांस की दुकानें

आक्रोश: साप्ताहिक बाजार में मन्दिर के पास सजती हैं मांस की दुकानें

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप पाण्डेय
डीह, रायबरेली। मंदिरों के आस पास मीट की खुली दुकानों को योगी सरकार भले ही तत्काल प्रभाव से बंद कराने का फरमान स्थानीय प्रशासन को दे रखा है लेकिन लोगों और स्थानीय व्यापारियों की लगातार शिकायतों के बाद भी स्थानीय प्रशासन मंदिरों के आस पास में खुली अवैध मीट की दुकानों को बंद कराने में दिलचस्पी नही दिखा रहा है जिसके चलते स्थानीय लोगों और व्यापारियों में प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। विदित हो कि डीह थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित सुंदरगंज चौराहे पर सोमवार और शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगती है। वहीं सूची मेन रोड के बगल हनुमान मंदिर है जहां बाजार के दिन मंदिर के पास ही मीट व्यापारी अवैध रूप से सड़क के किनारे ही मीट की दुकानें लगा देते है।। मंदिर और मेन सड़क पर अवैध रूप से मीट की दुकानें लगने से स्थानीय लोगो।, राहगीरों और चौराहे पर दुकान आदि चलाने वाले व्यापारियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्थानीय व्यापारियों ने डीह पुलिस को सामूहिक रूप से लिखित शिकायती पत्र देते हुए साप्ताहिक बाजार के पास बने बजरंग बली मंदिर के पास से मटन चिकन आदि की खुली दुकानों पर रोष जताते हुए अविलंब दुकानों को मंदिर के पास से हटाने की मांग की है। श्रवण अग्रहरि, राम प्रकाश, राम भवन, राजकुमार सिंह, सीताराम, शंकर, मुन्ना, अनुराग अग्रहरि समेत दर्जनों लोगों ने डीह थाने में लिखित शिकायती पत्र देते हुए साप्ताहिक बाजार में मंदिर के पास लगने वाली मीट/मांस की दुकानों को हटाए जाने की मांग किया है। थाना प्रभारी राजीव सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read