चौकी प्रभारी ने किया फुट पेट्रोलिंग

कई चार पहिया वाहनों की हुई सघन तलाशी
अतुल राय
चोलापुर, वाराणसी। शासन के सख्त निर्देश पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे सघन अभियान के मद्देनजर क्राइम को कंट्रोल करने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानों समेत चौकियों के पुलिस टीम सख्त निगरानी सहित जांच में जुट गई है। उक्त के बाबत वाराणसी के सफल चौकी प्रभारी चन्दापुर प्रशान्त पाण्डेय मय फोर्स आजमगढ़ रिंग रोड बनियापुर समेत चौकी क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में फुट पेट्रोलिंग शुरू कर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान पुलिस ने बाहर से आने जाने वाले हर वाहनों को चेक किया और बिना वजह तफरी कर रहे लोगों को जमकर लताड़ लगाते हुए आगे से ऐसा न करने का कड़ी हिदायत भी दिया। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। जनचर्चा यह है कि चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने व वाहनों के जरिये नोटों के बंडल ले जाने की रोकथाम को लेकर पुलिस पूरी तरह से चौकस है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













