Homeबदायूं7 से 16 फरवरी तक किये जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

7 से 16 फरवरी तक किये जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

7 से 16 फरवरी तक किये जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

अंकित सक्सेना
बदायूँ। मत्स्य पालक विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित कुमार शुक्ला ने अवगत कराया है कि 30 दिसम्बर 2022 से प्रदेश में मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना प्रारम्भ की गयी है।

इस योजनान्तर्गत दो परियोजनाएं संचालित का जाएगी। प्रथम वर्ष निवेश में मनरेगा कन्वर्जेन्स अथवा पट्टाधारक द्वारा स्वयं अथवा अन्य विभागों के माध्यम से सुधारे गये ग्राम सभा व अन्य पट्टे के तालाबों में मत्स्य उत्पादन हेतु प्रथम वर्ष निवेश यथा मत्स्य बीज, मत्स्य पूरक आहार, जलापूर्ति संसाधन, दवाएं, जाल आदि के क्रय पर अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।

मत्स्य बीज बैंक की स्थापना में मनरेगा कन्वर्जेन्स अथवा पट्टाधारक द्वारा स्वयं अथवा अन्य विभागों के माध्यम से सुधारे गये ग्राम सभा व अन्य पट्टे के तालाबों में बीज बैंक की स्थापना हेतु स्पान, फ्राई, मत्स्य पूरक आहार, जलापूर्ति संसाधन, हापा एवं जाल आदि के क्रय पर अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा। उक्त योजना में विभागीय वेबसाइट http://fisheries.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन 7 फरवरी से प्रारम्भ होकर 16 फरवरी तक किये जा सकेंगे।

इस योजना में ऐसे सभी पट्टाधारक आवेदन कर सकते हैं जिनके पट्टे की अवधि में न्यूनतम 4 वर्ष अवशेष हों। योजना में आवेदक को इकाई लागत 4 लाख रुपये प्रति हे0 पर 40 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा। इस योजना में एक आवेदक को 2 हे0 जलक्षेत्र तक लाभ अनुमन्य है।

योजना से सम्बन्धित जानकारी विभागीय वेबसाइट http://fisheries.up.gov.in पर उपलब्ध है। साथ ही विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विकास भवन बदायूँ (कक्ष सं0-325) में किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क कर सकते है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read