Homeबदायूंछात्राओं को दी गयी सड़क सुरक्षा एवं साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी

छात्राओं को दी गयी सड़क सुरक्षा एवं साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी

छात्राओं को दी गयी सड़क सुरक्षा एवं साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय हुआ आयोजन
अंकित सक्सेना
बदायूं। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं की ओर से एनसीसी, रेंजर्स एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में प्राचार्य प्रोफेसर गार्गी बुलबुल के निर्देशन में सड़क सुरक्षा के अंतर्गत छात्राओं का प्रशिक्षण यातायात विभाग के ट्रैफिक सीओ शैलेश कुमार के मार्गदर्शन में हुआ।

उन्होंने छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारियां दी और संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पर ट्रैफिक नियमों का पालन करें एवं दूसरों को भी करवाएं। ट्रेफिक इंस्पेक्टर बदायूं श्री शैलेंद्र कुमार सिंह जी ने बताया कि सड़क पर चलते समय जल्दबाजी न करें दुर्घटना से देर भली। कबीर चौधरी ने साइबर सुरक्षा सेल से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा किस प्रकार हम अपनी सुरक्षा आज के तकनीकी युग में कर सकते हैं।

प्राचार्य ने सड़क सुरक्षा पर छात्राओं को बताया कि हम यातायात सुरक्षा का पालन लोगों को भावनात्मक आधार पर और कभी-कभी कुछ छोटे उपहारों से द्वारा उन्हें सुरक्षा नियमों का पालन करवा सकते। इस अवसर पर उप प्राचार्य प्रो. डॉ.इंदु शर्मा ने कहा कि वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट पहनना, हेलमेट लगाना जैसे सुरक्षा उपायों को अपनायें। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ इति अधिकारी ने बताया कि वाहन चलाते समय, बाल संवारना या फोन पर बात करने जैसे कार्य ना करें। सदैव यातायात नियमों का पालन करें।

वाहन की गति पर नियंत्रण रखे। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अनीता सिंह ने कहा कि सड़क पर चलने वाले सभी को अपने बाँये तरफ होके चलना चाहिए और दूसरी तरफ से आ रहे वाहन को जाने देना चाहिये। सड़क पर गाड़ी मोड़ते या घुमाते समय गति धीमी रखनी चाहिये। अधिक व्यस्त सड़कों और पर चलते समय ज्यादा सावधानी बरतें। इस अवसर पर डॉ.उमा सिंह गौर, असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी, डॉ.श्रद्धा, डॉ.शिखा, सोनी मौर्य, शालू गुप्ता एवं महाविद्यालय परिवार की अन्य सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read