Homeहरदोईअखिलेश के काफिले में स्कार्ट समेत 6 गाड़ियां आपस में टकराई, आधा...

अखिलेश के काफिले में स्कार्ट समेत 6 गाड़ियां आपस में टकराई, आधा दर्जन लोग हुए घायल

अखिलेश के काफिले में स्कार्ट समेत 6 गाड़ियां आपस में टकराई, आधा दर्जन लोग हुए घायल

प्रदीप कुमार
हरदोई। जनपद में एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले में 6 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। घटना में आधा दर्जन लोग जख्मी भी हुए हैं। हादसा कटरा बिल्हौर राजमार्ग पर हुआ।

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला कटरा बिल्हौर राजमार्ग पर मल्लावां से जैसे ही गुजरा तभी फरहत नगर रेलवे क्रॉसिंग के निकट काफिले में शामिल आधा दर्जन गाड़ियां टकरा गईं। बिलग्राम मल्लावां के पूर्व प्रत्याशी बृजेश वर्मा टिल्लू के कार्यालय पर स्वागत के बाद काफिला हरपालपुर स्थित बैठापुर गांव निवासी रामचंद्र यादव के सुपौत्र के आशीर्वाद समारोह में जाने के लिये आगे बढ़ा था।

काफिला जैसे ही फरहत नगर क्रॉसिंग के निकट पहुंचा, वैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के एस्कॉर्ट की एक गाड़ी से बृजेश वर्मा टिल्लू की कार्यकर्ताओं की 5 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। जिससे आधा दर्जन लोग घायल हो गये। इनमें मुनेंद्र यादव, मान सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को इधर-उधर हटाया गया और जिसके बाद आवागमन शुरू कराया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read