टेलर-स्कोर्पियो की टक्कर में एक की मौत
विवेक राय
चोलापुर, वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर मोहावं के पास खड़ी टेलर और स्कार्पियो में जोरदार टक्कर हो गई। स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में स्कार्पियो सवार एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। दूसरा व्यक्ति सर्वेश यादव निवासी देवगांव आजमगढ़ घायल है।

घायल को निजी चिकित्सालय वाराणसी में भर्ती कराया गया है। वही स्कोर्पियो में बैठे एक ब्यक्ति की मौत हो गई है।चोलापुर पुलिश ने शव को कब्जे में ले लिया है।वही चोलापुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे में घायल को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















