21 जुलाई को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय अमेठी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज एवं कौशल विकास मिशन अमेठी के संयुक्त तत्वाधान में विधानसभा जगदीशपुर में 21 जुलाई को पूर्वाहन 10ः30 बजे से ए0एच0 इण्टर कालेज जगदीशपुर अमेठी में एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन जायेगा।
उन्होंने बताया कि मेले में निजी क्षेत्र के विविध सेक्टरों की कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक तथा आई0टी0आई0 उत्तीर्ण सहित अन्य तकनीकी योग्यताधारक अभ्यर्थी रोजगार हेतु प्रतिभाग करेंगे। आवेदक अपने यूजर आईडी के माध्यम से सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल पर अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार मेला आईडी-7929 पर इच्छुक, कम्पनी में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी फोटो तथा बायोडाटा के साथ ए0एच0 इण्टर कालेज जगदीशपुर अमेठी में समय से उपस्थित होकर प्रतिभाग कर सकते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












