HomeTrendingनौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी

नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी

नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी

निलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के रूपापुर निवासी प्रेमशंकर सिंह से एक व्यक्ति ने नौकरी लगवाने का झांसा दे 11 लाख रुपए ठग लिये। भुक्तभोगी इस संदर्भ में पुलिस आयुक्त वाराणसी से न्याय की गुहार लगाई। भुक्तभोगी पुलिस आयुक्त के समक्ष लिखित शिकायत देकर बताया कि लगभग 4 वर्ष पूर्व भुक्तभोगी के गांव में एक निजी स्कूल संचालक व पेशे से बीएलडब्ल्यू में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रजत सिंह निवासी गौर मिर्जामुराद ने बीएलडब्ल्यू के अधिकारियों से पकड़/रसूख बताकर भुक्तभोगी से उसके पुत्र व दामाद की नौकरी लगवाने का झांसा देकर चेक व नगदी के माध्यम से कुल 11 लाख रुपए ले लिये।

2 माह बीत जाने के बाद भुक्तभोगी को पता लगा कि वह व्यक्ति धोखेबाज किस्म का है। उसको फोन लगाकर पैसा वापस मांगा गया लेकिन चालबाज ने समय माँग बातों को टाल दिया। काफी दिन बीत जाने के बाद चालबाज अपने मित्रों के साथ रुपापुर में भुक्तभोगी से मिला। भुक्तभोगी ने अपने पैसे मांगे तो उल्टा उसने फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दे दिया। थक—हारकर भुक्तभोगी पुलिस आयुक्त से गुहार लगाकर न्याय की मांग किया। पुलिस आयुक्त ने मिर्जामुराद पुलिस को अपराध दर्ज कर सघनता से विवेचना कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया। मिर्जामुराद पुलिस सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच में जुट गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read