तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
आकाशदीप
शाहजहांपुर। रोकथाम जुर्म जरायम अभियान में वांछित अभियुक्त फैजान पुत्र मो. शकील निवासी मो० फत्तेपुर रेती थाना रामचन्द्र मिशन को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 1 तमंचा व 1 कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।

पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के कुशल निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में संजय कुमार (पुलिस अधीक्षक नगर) एवं सरवरण टी. सहायक पुलिस अधीक्षक (क्षेत्राधिकारी नगर) क पर्यवेक्षण थाना रामचन्द्र मिशन को मिली बड़ी सफलता। वादी उानिरीक्षक विवेक सिंह की फर्द बरामदगी के आधार पर धारा 3/5/8 गौ हत्या निवारण अधि बनाम फैजान पुत्र मो. शकील निवासी मो. फत्तेपुर रेती थाना रामचन्द्र मिशन जो फरार चल रहा था, को तहवरगंज में खाली प्लाटिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















